पीएम मोदी शनिवार को रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रोजगार मेला कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नव-चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे।

20वें रोजगार मेले में देशभर के 45 स्थानों पर होगा आयोजन

यह रोजगार मेला देश के 45 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। नए भर्ती हुए युवा भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं।

युवाओं को रोजगार देने पर सरकार का फोकस

सरकार का कहना है कि रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।

अब तक 12.75 लाख युवाओं को मिल चुके होंगे नियुक्ति पत्र

20वें रोजगार मेले के साथ कुल मिलाकर लगभग 12.75 लाख युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। यह आंकड़ा सरकार की रोजगार सृजन संबंधी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह कार्यक्रम युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

60 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...