प्रधानमंत्री मोदी आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। हाल ही में सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। इसे आगे बढ़ाते हुए और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न मनाया जाएगा।

यह सम्मेलन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा। इसमें पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएँगे। सम्मेलन मराठी साहित्य की कालातीत प्रासंगिकता का उत्सव मनाएगा और समसामयिक संवाद में इसकी भूमिका का पता लगाएगा, जिसमें भाषा संरक्षण, अनुवाद और साहित्यिक कार्यों पर डिजिटलीकरण के प्रभाव जैसे विषय शामिल होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में 71 वर्ष बाद आयोजित मराठी साहित्य सम्मेलन में पुणे से दिल्ली तक एक प्रतीकात्मक साहित्यिक ट्रेन यात्रा भी शामिल है, जिसमें 1,200 प्रतिभागी होंगे, जो साहित्य की एकीकृत भावना को प्रदर्शित करेगा। इसमें 2,600 से अधिक कविताएँ प्रस्तुत की जाएँगी, 50 पुस्तकों का लोकार्पण होगा और 100 बुक स्टॉल लगाए जाएँगे। देश भर से प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, कवि और साहित्य प्रेमी इसमें भाग लेंगे।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

54 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...