अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस के समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, सभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्‍तूबर को नई दिल्ली में अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार पीएम मोदी गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने के समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अभिधम्म दिवस के महत्व, पाली भाषा के महत्व और बुद्ध धम्म की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्‍साहन देने के लिए सरकार के प्रयासों पर अपने विचार साझा करेंगे। प्राप्त जानकारियों के मुताबिक संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समारोह को विशेष रूप से संबोधित करेंगे। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, यह दिवस मना रहा है।

अभिधम्म दिवस, अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद भगवान बुद्ध के दिव्य लोक से अवतरण की याद में मनाया जाता है। हाल ही में चार अन्य भाषाओं के साथ पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से इस वर्ष के अभिधम्म दिवस समारोह का महत्व बढ़ गया है क्योंकि अभिधम्म से संबंधित भगवान बुद्ध के उपदेश मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं। अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के तैंतीस दिव्य प्राणियों के दिव्य क्षेत्र से संकासिया में अवतरण की याद दिलाता है। इसे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में संकिसा बसंतपुर के रूप में जाना जाता है।

भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में 14 देशों के शिक्षाविद एवं भिक्षु और देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में बुद्ध धम्म के युवा विशेषज्ञ भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...