प्रधानमंत्री मोदी आज तीन वेबिनार में होंगे शामिल, एमएसएमई, निर्यात और ऊर्जा पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल होंगे। ये वेबिनार एमएसएमई को विकास का इंजन बनाने, विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन, विनियामक, निवेश और व्यापार करने में आसानी जैसे विषयों पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे।

सरकार के अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों को यह वेबिनार एक साझा मंच प्रदान करेंगे, ताकि वह भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा नीतियों पर चर्चा कर सकें। इन वेबिनारों का उद्देश्य बजट के क्रांतिकारी घोषणाओं को लागू करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करना है।

इन वेबिनार में नीति कार्यान्वयन, निवेश सुविधा और प्रौद्योगिकी अपनाने पर चर्चा की जाएगी, ताकि बजट में किए गए परिवर्तनकारी उपायों का प्रभावी तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी प्रयासों को एकजुट कर बजट घोषणाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...