15/06/24 | 5:52 pm | PM KISAN | PM Modi

Print

प्रधानमंत्री मोदी किसान योजना की 17वीं किस्त 18 जून काे वाराणसी से करेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम किसान योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त वाराणसी से 18 जून को जारी करेंगे। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।

कृषि व किसान पीएम मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता : कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने आज कहा कि कृषि व किसान प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की 17वीं किस्त वाराणसी से जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी यहां पर 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। एक प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री 5 कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसका उद्देश्य भूमि-धारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना है। भारत सरकार ने देश भर में अब तक ऐसे 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का वितरण किया चुका है। इस बार योजना की शुरुआत से लाभार्थियों को हस्तांतरित कुल राशि 3.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मोड (डीबीटी) के माध्यम से देश भर के किसानों के परिवारों के बैंक खातों में हर चार महीने में तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा किसानों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी गयी है। वैश्विक कीमतों में उछाल के बावजूद भी किसानों को 11 लाख करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध कराकर सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने का काम निरंतर जारी है।

RELATED ARTICLES

24/10/26 | 3:12 pm | Central government

विकसित भारत के लिए विकसित कृषि: समय पूर्व लक्ष्य हासिल कर कृषि मंत्रालय ने रचा नया कीर्तिमान : शिवराज सिंह

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार ने निर्धारित समय से प...

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...