Print

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुरुवार को संपूर्ण देशवासियों को अंधेरे पर उजाले की विजय के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।” भाजपा ने भी एक्स हैंडल पर कहा कि समस्त देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दीपोत्सव की बधाई देने से पूर्व रात को दिव्य और भव्य अयोध्या की आभा पर एक्स पोस्ट में लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत करने वाली है। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या से आ पाई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे। जय सियाराम!”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ”दीपावली के इस शुभ अवसर पर मैं भारत के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमें नीति परायणता और समर्पण का संदेश देता है, जो हमें अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने के लिए निरन्तर प्रेरित करता है। आइए इस दीवाली पर आस्था के दीपक जलाकर अपना मार्ग रौशन करें तथा भारत की एकता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।”

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...