प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम 25 अगस्त को होगा प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी 25 अगस्त को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात रेडियो कार्यक्रम की यह 113वीं कड़ी होगी। 

बता दें, 25 अगस्त 2024 को सुबह 11:00 बजे मन की कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर तथा आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर (News on AIR) मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी यह उपलब्‍ध रहेगा। आकाशवाणी से हिन्‍दी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। 

इस कार्यक्रम के लिये लोगों से विचार और सुझाव टोल फ्री नम्‍बर-1800 11 7800 पर आमंत्रित हैं। नरेन्‍द्र मोदी ऐप या My Gov ओपन फोरम पर भी विचार साझा किए जा सकते हैं। विचार और सुझाव इस महीने की 23 तारीख तक स्‍वीकार किए जाएंगे।

नागरिक सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव देने के लिए 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त लिंक का अनुसरण कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...