प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की अपनी महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पूरी कर गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया। यात्रा के अंतिम पड़ाव इटली में प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों ने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ (Special Strategic Partnership) के स्तर तक उठाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी का बयान

इटली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

“इस दौरे का एक अहम नतीजा यह रहा कि हमने भारत-इटली संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने का फैसला किया, जिससे आने वाले सालों में हमारे सहयोग को नई गति मिलेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट भेंट कर ‘मेलोडी मोमेंट’ भी शेयर किया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

प्रमुख उपलब्धियां

– दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
– कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
– दोनों देशों ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
– विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हुई।

आज शाम कैबिनेट बैठक

दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम 5 बजे ‘सेवा तीर्थ’ में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सरकार के कामकाज की मध्यावधि समीक्षा के रूप में मानी जा रही है।यह यात्रा भारत की वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करने और बहुपक्षीय कूटनीति को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

53 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...