प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे गुयाना, हवाई अड्डे पर किया गया गर्मजोशी से स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे। इस दौरान गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अली ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिले।

पीएम मोदी को मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ 

इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी का गुयाना के जॉर्जटाउन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर, 2024 तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। 

56 वर्षों में गुयाना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 56 वर्षों में इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। गुयाना की यह यात्रा 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। इससे पहले 2023 में राष्ट्रपति अली ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का दौरा किया था, तब उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। 

पीएम मोदी गुयाना के राष्ट्रपति के साथ करेंगे चर्चा 

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति अली के साथ चर्चा करेंगे, गुयाना के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वे कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

पीएम मोदी की इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, “हाल ही में भारत और गुयाना के बीच उच्च स्तरीय संपर्कों में वृद्धि हुई है। राष्ट्रपति इरफान अली जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे।” “स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में गुयाना के साथ हमारी दीर्घकालिक विकास साझेदारी है। पिछले साल हमने गुयाना को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित एक समुद्री नौका की आपूर्ति की थी। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष ऋण सहायता के तहत दो एचएएल 228 विमान वितरित किए गए। स्वदेशी समुदायों के 30,000 घरों को सौर प्रकाश व्यवस्था प्रदान की गई है और गुयाना के 800 आईटीईसी पूर्व छात्रों ने भारत में अध्ययन किया है। हमारा लक्ष्य हाइड्रोकार्बन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग करना है।” 

आगे जोड़ते हुए जयदीप मजूमदार ने कहा कि यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति इरफान अली के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शामिल होंगे। उन्होंने गुयाना की विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने की स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए उत्सुक है।” 

RELATED ARTICLES

9 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...