प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नागरिक अलंकरण समारोह-II में शामिल हुए। इस समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। 

पद्म पुरस्कार विजेताओं को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा ?

इस संबंध में पीएम मोदी ने कहा, “पद्म पुरस्कार विजेताओं ने हमारे समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों की जीवन यात्रा अत्यंत प्रेरक है।”

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,  “नागरिक अलंकरण समारोह-II में भाग लिया, जहां पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। पद्म पुरस्कार विजेताओं ने हमारे समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों की जीवन यात्रा अत्यंत प्रेरक है।”

68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिसमें तीन को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...