प्रतिक्रिया | Sunday, July 06, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

30/01/25 | 9:37 am

printer

पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर कैबिनेट के निर्णय को बताया- ‘आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महत्वपूर्ण खनिजों के बारे में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के बुधवार के फैसले को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन-एन.सी.एम.एम. से संबंधित मंत्रिमंडल के फैसले से भारत की उच्च प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा और अन्‍य महत्‍वपूर्ण उद्योगों को प्रोत्‍साहन मिलेगा।

https://x.com/narendramodi/status/1884638855707664617

कच्चे तेल के आयात को कम करने, किसानों को सशक्त बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मिलेगी मदद

उन्‍होंने कहा कि एथेनॉल खरीद की संशोधित दर से जुड़े फैसले से एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने और ब्लेडिंग लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी, किसान सशक्त होंगे और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

आगंतुकों: 32166669
आखरी अपडेट: 6th Jul 2025