Your browser does not support Javascript
पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Sunday, November 08, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय’ 

10/07/25 | 10:25 am | BJP | Chief Minister Yogi Adityanath | Defense Minister Rajnath Singh | military power | PM Modi | Prime Minister Narendra Modi | Union Home Minister Amit Shah | Union Minister Nitin Gadkari | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | पीएम मोदी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | भाजपा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | सैन्य शक्ति

Print

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय’ 

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के लिए लिखा बधाई संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सेनाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/1943142969613422892

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह को दी बधाई 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरित किया है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इन शब्दों में दीं शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में उत्तर प्रदेश के बाभोरा (जिला चंदौली) गांव में हुआ था। वे देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1974 में राजनीति शुरू की और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए। नवंबर 1999 में वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री थे। अक्टूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उससे पहले। 2003 में वे वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री बने।

2013 से 2015 तक वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत सुरक्षा यात्रा शुरू की थी। 2014 में वे नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया। 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर भी उन्हें रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

28 mins ago | 1. PM Modi Diwali Celebration on INS Vikrant

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

देशभर में आज रविवार को दीपावली का त्योहार उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री न...

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : डर नहीं, सतर्कता और समय पर उपचार से मिलेगी जीत

1 hour ago | Cancer Prevention and Treatment

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : डर नहीं, सतर्कता और समय पर उपचार से मिलेगी जीत

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

7 hours ago | Diwali Celebration Across India

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

7 hours ago

दीपावली: अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की शाश्वत यात्रा

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : डर नहीं, सतर्कता और समय पर उपचार से मिलेगी जीत

1 hour ago

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : डर नहीं, सतर्कता और समय पर उपचार से मिलेगी जीत

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

28 mins ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज वीर जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News Play video: Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News

07/11/26 | 3:12 pm

Poora Sach: Pok में मुनीर की ‘हिटलर सेना’| Asim Munir | Pakistan Army | POK Protest | DD News

Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics Play video: Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics

07/11/26 | 2:50 pm

Poora Sach : ‘चैलेंज’ देकर फंस गये राहुल! | Rahul Gandhi | Congress | BJP | Indian Politics

LIVE Do Took: स्टूडेंट्स के नाम पर गोरखधंधा, प्रदर्शन को मिला विदेशी चंदा? | CJP | Foregin Funding Play video: LIVE Do Took: स्टूडेंट्स के नाम पर गोरखधंधा, प्रदर्शन को मिला विदेशी चंदा? | CJP | Foregin Funding

07/11/26 | 2:23 pm

LIVE Do Took: स्टूडेंट्स के नाम पर गोरखधंधा, प्रदर्शन को मिला विदेशी चंदा? | CJP | Foregin Funding

LIVE Do Took : लोकतंत्र बचाने की लड़ाई या विपक्ष ने अराजकता फैलायी? | HM Amit Shah | Rahul Gandhi Play video: LIVE Do Took : लोकतंत्र बचाने की लड़ाई या विपक्ष ने अराजकता फैलायी? | HM Amit Shah | Rahul Gandhi

07/11/26 | 1:24 pm

LIVE Do Took : लोकतंत्र बचाने की लड़ाई या विपक्ष ने अराजकता फैलायी? | HM Amit Shah | Rahul Gandhi

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 8th Nov 2026
ऊपर वापस