पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई, लिखा- ‘क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत को “ऑपरेशन सिंदूर” के परिणाम से तुलना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में चलाए गए भारत के अभियान का नतीजा वही रहा – भारत की जीत।

इस जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया

मैच जीतने के बाद पीएम मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और रणनीति के साथ खेला, उसने देशवासियों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और खिलाड़ियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने जीत पर लिखा- ‘क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर’

पीएम मोदी ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर ‘एक्स’ पर लिखा, “क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही है। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।”

https://x.com/narendramodi/status/1972373287985401858

यह टिप्पणी भारत की निर्णायक जीत और रणनीतिक सफलता को राष्ट्रीय गर्व से जोड़ने का एक प्रतीकात्मक संदेश भी मानी जा रही है।

क्रिकेट में भी भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी का हवाला देकर कहा कि क्रिकेट में भी भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...