पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव की दी बधाई, कहा- ‘हजारों साल पहले लिखे वेदों में भी दर्शाया गया सूर्य का महत्व’

प्रथम अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव का गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आगाज हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ”हजारों साल पहले लिखे गए वेदों में भी दर्शाया गया सूर्य की महत्वता को दर्शाया गया। यह महोत्सव सूर्य के प्रभाव का जश्न मनाने के साथ पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ेगा।” 

https://x.com/narendramodi/status/1831575685128692101

यह महोत्सव पूरी दुनिया को सूर्य के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए जोड़ता है एक साथ

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आप सभी का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव में स्वागत करते हुए प्रसन्न हूं। मैं इस अद्भुत पहल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को बधाई देता हूं। वेद हजारों वर्ष पहले रचित ग्रंथ हैं। वेदों के सबसे लोकप्रिय मंत्रों में से एक सूर्य के बारे में है। आज भी लाखों भारतीय प्रतिदिन इसका जाप करते हैं, दुनिया भर में कई संस्कृतियों ने अपने-अपने तरीके से सूर्य का सम्मान किया है। अधिकांश क्षेत्रों में सूर्य से संबंधित त्योहार भी मनाए जाते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव पूरी दुनिया को सूर्य के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो हमें एक बेहतर ग्रह बनाने में मदद करेगा।”

ऊर्जा बदलाव के बारे में विश्व को करनी चाहिए चर्चा 

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, ऊर्जा बदलाव के बारे में विश्व को चर्चा करनी चाहिए। ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश पर चर्चा होनी चाहिए। भारत विश्व के साथ ग्रीन भविष्य के लिए काम करने के लिए तैयार है। ग्रीन फ्यूचर को लेकर भारत प्रतिबद्ध है। 

ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने उठाए कई अहम कदम 

पीएम ने कहा, सूर्य को कई जगह पर उत्सव के रूप में देखा जाता है। कम वक्त में इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) की संख्या 100 तक पहुंची। आईएसए ने काफी ज्यादा तरक्की की है। ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने कई अहम कदम उठाए हैं। गत 10 वर्षों में सौर ऊर्जा की क्षमता 32 गुना बढ़ गई है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रगति स्पष्ट दृष्टिकोण का प्रमाण है। 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की लॉन्च 

कुछ खास योजनाओं के जरिए सोलर विकल्पों को किफायती बनाया गया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लॉन्च किया गया। वित्तीय सहायता लोगों के सीधे बैंक खातों में भेजी गई।

ग्रीन फ्यूचर के लिए भारत प्रतिबद्ध

उल्लेखनीय है कि भारत की मेजबानी में अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव का आयोजन ग्लोबल साउथ में भारत के नेतृत्व को बढ़ावा देगा। भारत का 2030 तक 500 गेगावॉट फॉसिल, परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य है। एडीबी वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं भी इस महोत्सव का हिस्सा हैं। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...