पीएम मोदी ने क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के चांसलर के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित भागीदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति करने के लिए तैयार है।

https://x.com/narendramodi/status/1896804112311722235

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा बधाई संदेश 

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित भागीदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति करने के लिए तैयार है। मैं आपके साथ मिलकर हमारे पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हूं। 

याद दिलाना चाहेंगे, बीते वर्ष प्रधानमंत्री मोदी 9-10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया के दौरे पर गए थे। उस समय वह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा रही थी। भारत-ऑस्ट्रिया की मजबूत साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

10 mins ago | Infrastructure Development and Mudra and PM SVANidhi

केंद्र की बहुआयामी रणनीति देश की अर्थव्यवस्था में खपत को दे रही बढ़ावा : वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने...

1 hour ago | Cyclone Ditawah

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने की मदद, श्रीलंका ने किया धन्यवाद

दितवाह तूफान की वजह से श्रीलंका में भारी तबाही और जानमाल नुकसान हुआ है। इस बीच भारत ने ऑपरेशन सा...