पीएम मोदी ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरुवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर खुशी जताते हुए देश की टीम को बधाई दी।

कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी यह सफलता

उन्होंने लिखा, ”एक अभूतपूर्व उपलब्धि! हमारी हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी”

https://x.com/narendramodi/status/1859464350215307309

फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड रखा कायम

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को दमखम दिखाते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा। राजगीर के मैदान पर खेला गया यह मैच भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक बन गया।

भारतीय डिफेंस लाइन ने जबरदस्त खेल दिखाया और चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया

फाइनल मैच में पहला और निर्णायक गोल दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से किया। दीपिका का यह टूर्नामेंट में 11वां गोल रहा, जिससे टीम इंडिया को बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय डिफेंस लाइन ने जबरदस्त खेल दिखाया और चीन को बराबरी का मौका नहीं दिया। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...