रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद हुए ब्रह्मलीन, पीएम मोदी ने जताया शोक

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद मंगलवार रात 95 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। वो 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे। 

शोकाकुल रामकृष्ण मिशन दी जानकारी

शोकाकुल रामकृष्ण मिशन ने रात को बयान जारी बताया, ”रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली।” उन्हें संक्रमण के कारण 29 जनवरी को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस की दिक्कत बढ़ गई। उन्हें तीन मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पीएम मोदी ने किया एक्स हैंडल पर पोस्ट 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट में कहा, ”उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।” उन्होंने कहा, ”वर्षों से मेरा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल का दौरा किया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।” 

2020 में पीएम मोदी ने बेलूर मठ यात्रा के दौरान स्वामी स्मरणानंद से की थी बात

पीएम मोदी ने आगे जोड़ते हुए कहा, “मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं। ओम शांति।” 

https://x.com/narendramodi/status/1772672907501523258?s=20

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया में लिखा है कि रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन की खबर पाकर दुखी हूं। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है।

(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

5 mins ago | Brazil

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS 

गोल्डमैन सैक्स द्वारा दिए गए एक संक्षिप्त नाम से शुरू हुआ BRICS अब दो दशक बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था...

19 mins ago | Heathrow Airport Disruption

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में एक हजार से अधिक ...