तीसरी बार सांसद चुनने पर पीएम मोदी ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘काशी के विश्वास की विजय’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में काशी का लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सभी मतदाताओं का इसके लिए आभार जताया है।

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखे अपने संदेश में क्या कहा ?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखे अपने संदेश में कहा है कि इस जीत में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद भी शामिल है।

https://x.com/narendramodi/status/1798047251052503374

काशी की विकास यात्रा भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ेगी

उन्होंने लिखा है-” बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी के सम्मानित मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार मुझे अपना सांसद चुना है। ये काशी के लाखों मतदाताओं के विश्वास की विजय है। मेरी काशी के परिवार के हर सदस्य को इस जीत के लिए हृदय से आभार। मेरा विश्वास है कि काशी की विकास यात्रा भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ेगी। ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव!” 

RELATED ARTICLES

5 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...