प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जनसेवा के प्रति तमांग के समर्पण को याद करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया पोस्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दीं हार्दिक शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं, ताकि आप सिक्किम के लोगों के लिए काम करते रहें।”

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, “सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों। आपके नेतृत्व में राज्य सतत् विकास की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, यही मंगलकामना करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई दी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “सिक्किम माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों। आपके नेतृत्व में राज्य सतत् विकास की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, यही मंगलकामना करता हूं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

39 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...