नया भारत निर्माण के 12 साल, पीएम मोदी ने अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने की बात दोहराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नया भारत निर्माण के 12 साल’ पूरे होने पर देश में हुए अभूतपूर्व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को रेखांकित किया है। साथ ही उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगली पीढ़ी के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नया भारत निर्माण के 12 साल’ हैशटैग के साथ एक्स पर लिखा,

“पिछले एक दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का रिकॉर्ड स्तर पर काम हुआ है। ‘विकसित भारत’ के अपने विजन को साकार करने के लिए देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां:

सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर

– नेशनल हाईवे की लंबाई बढ़कर 1,46,572 किमी हो गई (2014 में 91,287 किमी थी)।
– हाईवे निर्माण की रफ्तार तीन गुना बढ़कर 34 किमी प्रति दिन हो गई।
55,000 किमी से ज्यादा नए हाईवे जोड़े गए।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर

– ब्रॉड गेज रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन 20% से बढ़कर 99.6% हो गया।
69,873 रूट किलोमीटर ट्रैक इलेक्ट्रिफाई किया गया।
– 25 राज्यों में 100% रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा।
– 1,330+ अमृत भारत स्टेशन का विकास जारी।
– 274 जिलों में 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

शहरी परिवहन

– मेट्रो नेटवर्क 248 किमी से बढ़कर 1,155 किमी हो गया।
– मेट्रो सेवाएं 5 शहरों से बढ़कर 26 शहरों में शुरू।
– रोजाना मेट्रो यात्रियों की संख्या 28 लाख से बढ़कर 1 करोड़ के पार।

हवाई परिवहन

– उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 164 हो गई।
– 663 उड़ान रूट्स 95 एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोड्रोम को जोड़ रहे हैं।

वहीं पीएम मोदी ने ‘मेरी सरकार’ का एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें पिछले 12 वर्षों में देश की इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी उपलब्धियों को बताया गया है। ‘मेरी सरकार’ के आधिकारिक पोस्ट में इन उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा गया कि बेहतर कनेक्टिविटी न सिर्फ दूरियों को कम कर रही है, बल्कि आर्थिक अवसरों को भी बढ़ा रही है और एक समृद्ध भारत की नींव तैयार कर रही है।

यह पोस्ट ‘नया भारत निर्माण के 12 साल’ के उपलक्ष्य में साझा किया गया है, जिसमें सरकार का फोकस अब अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

33 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...