प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान आर्थिक विकास और बजट से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ। इस बैठक को बजट से पहले अहम चर्चा के रूप में देखा जाता है।

2025-26 के लिए 1 फरवरी को बजट संसद के पटल पर रखेंगी वित्त मंत्री

बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अध्यक्ष बी.वी.आर. सुब्रमण्यम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी व दिग्गज अर्थशास्त्री शामिल हुए। ध्यान रहे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2025-26 के लिए बजट 1 फरवरी को संसद के पटल पर रखेंगी।

बजट-पूर्व परामर्श की शुरुआत इस महीने की 6 तारीख को हुई

केंद्रीय बजट वर्ष 2025-26 के लिए बजट-पूर्व परामर्श की शुरुआत इस महीने की 6 तारीख को शुरू हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अब तक विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों, किसान संगठनों, अर्थशास्त्रियों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के नुमाइंदों के साथ चर्चा की है।

RELATED ARTICLES

40 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...