Print

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से की टेलीफोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों, क्षेत्रीय स्थिति और आगे की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

पश्चिम एशिया की स्थिति से कराया अवगत

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय परिदृश्य पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत और कूटनीति पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में बनी सहमति का स्वागत करते हुए भारत के इस सैद्धांतिक रुख को दोहराया कि सभी विवादों और मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

स्थायी शांति और समुद्री सुरक्षा की वकालत

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समुद्री आवाजाही, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को भी रेखांकित किया। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

51 mins ago | BRICS Summit

BRICS Summit : 7 साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दो दिवसीय समिट में लेंगे भाग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में...

1 hour ago | 18th BRICS Summit

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

भारत आज शनिवार से राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा...