पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, 280 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई ढांचागत और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह कल भी अपने गृह प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान केवड़िया के एकता नगर में 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का लक्ष्य क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार और पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार लाना है। इसके अलावा पीएम मोदी आरम्भ पाठ्यक्रम के छठे चरण में 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षार्थियों को भी संबोधित करेंगे। इस वर्ष के पाठ्यक्रम का विषय ‘आत्‍म‍-निर्भर और विकसित भारत की रूपरेखा’ है। इस पाठ्यक्रम में भारत की 16 और भूटान की तीन सिविल सेवाओं से 653 अधिकारी शामिल होंगे।

भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।  

केवड़िया के एकता नगर में शाम को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

पत्र एवं सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री आज केवड़िया के एकता नगर में शाम करीब 5:30 बजे 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न अवसंरचना और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वो शाम करीब छह बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप है। 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स-आरंभ 6.0- में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।

अगली सुबह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे

पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री अगली सुबह करीब 7:15 बजे देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया जाएगा। वो सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर एकता दिवस परेड का अवलोकन भी करेंगे। परेड में नौ राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, चार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड की 16 टुकड़ी शामिल होंगी। विशेष आकर्षण में एनएसजी की हेल मार्च टुकड़ी, बीएसएफ और सीआरपीएफ की महिला और पुरुष बाइकर्स के साहसिक प्रदर्शन होंगे। बीएसएफ का भारतीय मार्शल आर्ट के संयोजन पर शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। स्कूली बच्चे पाइप बैंड शो की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान आसमान पर वायु सेना का रोमांचकारी सूर्य किरण फ्लाई पास्ट भी देखने लायक होगा। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

33 mins ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

54 mins ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...