भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के दो राज्यों झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। वो झारखंड के दुमका में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

https://x.com/BJP4India/status/1795135172167319559

400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए मतदाताओं से लेंगे आशीर्वाद 

प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले दोपहर सवा 12 बजे संथाल परगना के दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

झारखंड में संथाल परगना की तीन सीटों पर होना है चुनाव

ज्ञात हो, झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में संथाल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है। ऐसे में तमाम पार्टियों ने अब संथाल परगना में जोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 

झारखंड के दुमका से सीधे पश्चिम बंगाल जाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के दुमका से सीधे पश्चिम बंगाल जाएंगे। वो दोपहर ढाई बजे बारासात में जनसभा को संबोधित करने के बाद जादवपुर पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा शाम चार बजे होनी है। यहां से प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचेंगे। वो कोलकाता उत्तर में शाम छह बजे रोड शो करेंगे। रोड शो शाम सात बजे स्वामी विवेकानंद के आवास के पास संपन्न होगा। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...