प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) सुबह करीब सात बजे भूटान रवाना हो गए। इस दौरान पीएम मोदी दो दिन 22-23 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 21-22 मार्च को भूटान जाने वाले थे लेकिन खराब मौसम की वजह से वो रवाना नहीं हो सके थे।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा यह पोस्ट 

भूटान यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,” मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं।”

https://x.com/narendramodi/status/1770999888505139525?s=20

‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के तहत पीएम मोदी का दौरा

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति को ध्‍यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच नियमित उच्‍चस्‍तरीय संवाद का हिस्सा है।

द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर विचारों का होगा आदान-प्रदान 

गौरतलब हो, भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास और हितों की विशेष साझेदारी है। आध्यात्मिक विरासत और लोगों के बीच प्रगाढ़ संबंधों से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।  

इससे पहले भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पिछले सप्ताह गुरुवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने विभिन्न उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठकें करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...