पीएम मोदी से पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने की मुलाकात 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में बुधवार को पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने मुलाकात की। दोनों ने भारतीय कला, संस्कृति और पंजाबी संगीत के वैश्विक प्रभाव, रचनात्मकता और विरासत का जश्न मनाने पर चर्चा की। प्रशंसकों ने इसे भारतीय मनोरंजन के लिए गर्व का क्षण बताया।

दिलजीत दोसांझ ने मुलाकात की तस्वीरें की साझा

दिलजीत दोसांझ ने बुधवार रात एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री @narendramodi जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की!”

दिलजीत की पोस्ट को पीएम मोदी ने किया रिपोस्ट 

दिलजीत की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत! वह वाकई बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनमें प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है। हम संगीत, संस्कृति और बहुत कुछ के ज़रिए जुड़े… ‘

https://x.com/narendramodi/status/1874514005534101538

पीएम मोदी ने कहा- भारत की महानतम शक्ति इसका जीवंत समाज 

योग और इसके लाभों को लेकर भी बातचीत हुई। दिलजीत दोसांझ ने कहा कि देश की यात्रा करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि भारत को क्यों महान कहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की महानतम शक्ति इसका जीवंत समाज है।

RELATED ARTICLES

1 min ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

35 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...