भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की यात्रा के दौरान फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की यहां हुई मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता यहां के लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में मिले। दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा…

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। फिलिस्तीन के लोगों के साथ दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।”

https://x.com/narendramodi/status/1838029345245323599

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर दो-राज्य समाधान पर भारत कर रहा विचार 

उल्लेखनीय है कि भारत इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर दो-राज्य समाधान पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले की निंदा करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक हैं। मगर भारत ने गाजा में बिगड़ती  स्थिति पर बार-बार चिंता भी जताई है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...