प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कई बैठकों के बाद प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उप-राष्ट्रपति पद पर जीत हासिल करने के लिए सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल, राम मोहन नायडू और संजय झा भी प्रल्हाद जोशी के घर सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

सी.पी. राधाकृष्णन ने 452 वोट हासिल किए

एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले निर्वाचक मंडल में 452 वोट हासिल किए। विपक्षी दल के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

सी.पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु से यह पद संभालने वाले तीसरे नेता बन गए

इस जीत के साथ, राधाकृष्णन तमिलनाडु से यह पद संभालने वाले तीसरे नेता बन गए। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मंगलवार को इस पद के लिए चुनाव कराया गया। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...