प्रधानमंत्री मोदी ने गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इन सम्मानित व्यक्तियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने इस मुलाकात को “अत्यंत सुखद” बताया।

इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने लिखा “आज शाम गंगटोक में पद्म पुरस्कार विजेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्य से विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोगों से बातचीत की। उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करना अत्यंत सुखद रहा।”

https://x.com/narendramodi/status/2048822610944033252?s=20

यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की गंगटोक यात्रा के दौरान हुई, जिसमें उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया और उनके अनुभवों को सुना। (इनपुट-पीआईबी)