प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को महाकुंभ का गंगाजल दिया। 

पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम को दी श्रद्धांजलि

मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम और मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे सर अनिरुद्ध जगनाथ को श्रद्धांजलि दी।  

https://x.com/narendramodi/status/1899390441155334527

पीएम मोदी शाम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

बताना चाहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर आज मंगलवार सुबह मॉरीशस पहुंचे हैं।पीएम मोदी की मॉरीशस की यात्रा कई मायनों में बहुत खास है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मुलाकात करेंगे। केवल इतना ही नहीं, पीएम मोदी आज मंगलवार को वहीं पर एक समारोह के दौरान भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।   

कल ‘मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे पीएम मोदी

वहीं कल बुधवार, 12 मार्च 2025 को ‘मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस’ समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम की यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, श्रम का निर्माण और व्यापार के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावनाएं हैं। मॉरीशस भारत का करीबी समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर में प्रमुख साझेदार है

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...