पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया। उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की।

पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार फैला रहा झूठा नैरेटिव 

खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है।

पीएम मोदी ने खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की खोली पोल

लेकिन, पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी।पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को दे दिया साफ संदेश- ‘आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ’ पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है।

पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया

इसी बीच पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वायुसेना के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे भी लगाए।

https://youtu.be/dzDacqKkp2Q?si=Fwlwzm4pjOnTj0-X

पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो भी की शेयर

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।”

https://x.com/narendramodi/status/1922184749277208713

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं।

https://x.com/narendramodi/status/1922198995289468930

पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर रही बेहद खास

इससे पहले पीएम मोदी की बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आईं। खास बात यह है कि एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर लगी है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?’ इस खास तस्वीर ने पड़ोसी मुल्क को साफ संदेश देने की कोशिश की है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...