पीएम मोदी ने ट्रंप के पोस्ट पर दिया जवाब, कहा- ‘भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अमेरिका को करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार बताया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि ये चर्चाएं दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने का रास्ता बनाएंगी।

पीएम मोदी का यह बयान राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रुथ पोस्ट के बाद आया

पीएम मोदी का ये बयान राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रुथ पोस्ट के बाद आया है। ट्रंप ने ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताया। साथ ही उन्होंने ट्रेड वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा भी की।

पीएम मोदी का बयान: हमारी व्यापार वार्ताएं साझेदारी की असीमित संभावनाओं का रास्ता करेंगी प्रशस्त 

प्रधानमंत्री ने ट्रंप के पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स हैं। मुझे भरोसा है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं का रास्ता प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

https://x.com/narendramodi/status/1965597878237139351

ट्रंप की घोषणा: व्यापार बाधाएं हटाने पर जोर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।”

दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण कदम

ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ भी बताया और कहा कि वह ‘आने वाले हफ्तों में’ उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।”इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था, ‘मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा’। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...