लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में प्रचार करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्थानीय चैनल से विशेष बातचीत में कहा कि उनके जीवन में पश्चिम बंगाल और रामकृष्ण मिशन की भूमिका बहुत बड़ी रही है। 

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी डाला वीडियो

इस बातचीत का एक वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी डाला है। इंटरव्यू के दौरान उनसे रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के साथ ही इस्कॉन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक टिप्पणी और इस पर हो रही राजनीति के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन और पश्चिम बंगाल की भूमिका मेरे जीवन में बहुत बड़ी है। 

जब मैंने घर छोड़ा था तो मुझे पता नहीं था कहां जाना है

उन्होंने कहा, “जब मैंने घर छोड़ा था तो मुझे पता नहीं था कहां जाना है, क्या करना है, मैं बहुत बच्चा था। मेरे मन में स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण मिशन की बातें थीं। मैं बंगाल आया। रामकृष्ण मिशन गया। स्वामी आत्मस्थानानंद जी से मिला (जो प्रधानमंत्री मोदी के गुरु थे)। मैं उन्हीं के पास रहता था। उन्होंने मुझे जीवन के रास्ते दिखाए। 

उसके बाद मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना लेकिन उनको इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं रहता था। उनके लिए तो मैं उनका अपना नरेन्द्र था। वह मुझे हमेशा तू कह कर बुलाते थे। जब वे बीमार थे (तब प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री बन चुके थे), तब मैं अस्पताल में उनसे मिलने गया। तब भी उन्होंने इसी तरह से तू कैसा है करके ही बात की। वह एक अलग नाता था। इसलिए मेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी है।” (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...