प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है। रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने आयोजन को सार्थक कहा। पीएम मोदी रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद कल रात नई दिल्ली लौट आए। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात भी हुई। केवल इतना ही नहीं, दोनों देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की द्विपक्षीय बैठक भी हुई।  

पीएम मोदी ने कहा- ‘कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत सार्थक रहा’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत सार्थक रहा। विविध मुद्दों पर चर्चा करने और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का अवसर मिला। मैं राष्ट्रपति पुतिन, रूस के लोगों और सरकार को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। ” 

कजान में पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मुलाकात 

कजान में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई है। जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दिए गए सुझावों पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है। जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे के प्रति सुदृढ़ रणनीतिक धारणा बनाए रखनी चाहिए। यह दावा चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में किया।

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपतियों के साथ भी की द्विपक्षीय बैठकें 

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपतियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ बेहतरीन बैठक की। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मिर्जियोयेव ने व्यापार, आर्थिक, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और डिजिटल प्रौद्योगिकियों सहित भारत-उज्बेकिस्तान द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा उन्हें उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

13 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...