प्रधानमंत्री मोदी ने श्लोक साझा कर दिया मीठी वाणी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक प्राचीन संस्कृत श्लोक साझा किया, जिसमें मीठे और प्रिय बोलों के महत्व पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में श्लोक साझा करते हुए लिखा :

प्रियवाक्यप्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः।

तस्मात् तदेव वक्तव्यं वचने का दरिद्रता॥

इस श्लोक का अर्थ है: मीठे और प्रिय वचनों के देने से सभी प्राणी प्रसन्न हो जाते हैं।

https://x.com/narendramodi/status/2008373456006431059?s=20

यह श्लोक लोगों को सदैव सौम्य और प्रसन्नता देने वाली भाषा बोलने की प्रेरणा देता है। साथ ही यह संदेश भारतीय संस्कृति और संस्कृत की समृद्ध परंपरा को उजागर करता है, जहां वाणी को अमृत के समान माना जाता है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

58 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...