पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर बात की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट कर दी जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए बुलाया था। इस संबंध में उन्होंने पोस्ट कर  बताया, “मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि असम और आस-पास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। मैंने उन्हें राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी अवगत कराया।”

सरमा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और संकट से निपटने में मार्गदर्शन की पेशकश की।

https://x.com/himantabiswa/status/1929763032915210359

वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी मौजूदा संकट के दौरान मदद के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन भूस्खलन और बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://x.com/PSTamangGolay/status/1929767257015525726

मणिपुर में, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त बचाव अभियान जारी

मणिपुर में, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त बचाव प्रयासों ने अब तक इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 1,000 से अधिक लोगों को निकाला है। सोमवार को जारी राज्य बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, 174 गांवों के 56,000 से अधिक निवासी बाढ़ से प्रभावित हैं।

ज्ञात हो, इससे पहले, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश पर गहरी चिंता जताई थी। जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।

नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। मैंने भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आग्रह करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें।”

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति के बारे में ली थी जानकारी

वहीं बीते रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम (हिमंत बिस्वा सरमा), अरुणाचल प्रदेश (पेमा खांडू) और सिक्किम (प्रेम सिंह तमांग) के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल (अजय कुमार भल्ला) से टेलीफोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

39 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...