18/11/24 | 9:19 am

Print

पीएम मोदी आज ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी के शिखर सम्मेलन से इतर वैश्विक नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करने की भी उम्मीद है।

रूस में ब्रिक्स की बैठक के एक महीने से भी कम अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ब्राजील में दोबारा मुलाकात हो सकती है। वहीं जी-20 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात होगी।

नाइजीरिया की यात्रा पूरी कर पहुंचे ब्राजील 

प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा का प्रथम चरण पूरा कर दूसरे चरण में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए। प्रधानमंत्री ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने यात्रा का पहला चरण नाइजीरिया में पूरा किया।

रियो डी जेनेरियो के फोटो अपने एक्स हैंडल पर किए साझा  

प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जेनेरियो विमानतल के फोटो अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ” यह जी-20 में भाग लेने के लिए रियो डी जनेरियो का अवसर है।” प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा का तीसरा चरण 21 नवंबर को पूरा होगा।

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुयाना होंगे रवाना 

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से 16 नवंबर को नाइजीरिया पहुंचे। वहां 17 नवंबर को उनका राष्ट्रपति विला में स्वागत किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ बैठक भी की। प्रधानमंत्री मोदी रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुयाना रवाना होंगे। वे वहां के जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुयाना की यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

24 mins ago | Union Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के गोवा दौरे पर, वेस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गृह मंत्रा...

53 mins ago | Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर आज शनिवार सुबह भी जारी है, जिससे ...

1 hour ago | Iran

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अमेरिका के टकराव को पूर्ण युद्ध के बजाय रुक-रुक कर होने ...