पीएम मोदी आज यूरोपीय संघ की अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगे वार्ता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को नई दिल्ली में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वॉन डेर लेयेन कल गुरुवार को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। 

इससे पहले यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने विदेश मंत्री से की मुलाकात

बताना चाहेंगे इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आईं यूरीपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की।

विदेश मंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूरोप के साथ भारत के संबंधों को गतिशीलता प्रदान करने के बारे में उनके विचार सराहनीय थे। इस यात्रा के दौरान भारतीय मंत्रियों और यूरोपीय संघ के कॉलेज ऑफ कमिश्नरों की व्यापक भागीदारी भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों के महत्व को रेखांकित करती है।

इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर उर्सुला ने एक्स पोस्ट में कहा था कि कड़ी प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के दौर में भारत यूरोप का एक विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक भागीदार है। इस रणनीतिक भागीदारी को अगले चरण तक ले जाने के लिए वे अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करेंगी।

हैदराबाद हाउस में आज पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

भारत आने के बाद वे सबसे पहले राजघाट गईं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आज शुक्रवार को वे दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। 

इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत मिलने उम्मीद

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष के साथ 27 में से 22 यूरोपीय संघ आयुक्त भी आए हैं। यह यूरोपीय संघ के आयुक्तों के कॉलेज की पहली भारत यात्रा है। यूरोपीय देशों के कॉलेज ऑफ कमिश्नर की यूरोप से बाहर ये पहली भारत यात्रा है। इन सभी आयुक्तों ने पिछले वर्ष दिसंबर में कार्यभार संभाला था। इस यात्रा से बढ़ते अभिसरण के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...