पीएम मोदी आज साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ करेंगे द्विपक्षीय बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

साइप्रस के राष्ट्रपति गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स (X) पर लिखा कि राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत किया गया और उन्हें औपचारिक स्वागत व ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

यात्रा का महत्व

यह दौरा जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस की ऐतिहासिक यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई गति देने वाला माना जा रहा है। नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में औपचारिक भोज का आयोजन भी करेंगी। 

वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज शुक्रवार सुबह हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक से पहले साइप्रस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

क्रिस्टोडौलिडेस ने अपनी भारत यात्रा को “बहुत महत्वपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच पहले से बेहतरीन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

मुंबई दौरा

नई दिल्ली पहुंचने से पहले क्रिस्टोडौलिडेस ने मुंबई का दौरा किया, जहां उन्होंने एनएसई (NSE) इंडिया की घंटी बजाई। उनके साथ उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें साइप्रस के विदेश मंत्री, परिवहन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी नेता शामिल हैं।

एनएसई (NSE) इंडिया ने एक्स (X) पर लिखा कि राष्ट्रपति ने परिसर का भ्रमण किया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा नए सहयोग के क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस राजकीय यात्रा से भारत और साइप्रस के बीच आर्थिक, रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

15 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

17 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...