पीएम मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से करेंगे वार्ता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की संभावना है। राष्ट्रपति पेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। 

पराग्वे के राष्ट्रपति आज से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर

ज्ञात हो, पीएम मोदी के निमंत्रण पर पराग्वे के राष्ट्रपति आज से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी है। राष्ट्रपति पेना की यह पहली भारत यात्रा है और पैराग्वे के किसी राष्ट्रपति की अब तक की दूसरी यात्रा है।   

राष्ट्रपति पेना बुधवार को जाएंगे मुंबई

राष्ट्रपति पेना बुधवार को पराग्वे लौटने से पहले मुंबई भी जाएंगे। मुंबई में राष्ट्रपति पेना राज्य के राजनीतिक नेताओं, व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। 

भारत और पराग्वे के बीच 1961 में राजनयिक संबंध हुए स्थापित

भारत और पराग्वे के बीच 1961 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। दशकों से दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध कायम हुए हैं। दोनों देशों ने व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित किया है। पराग्वे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। 

ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की कई भारतीय कंपनियां पैराग्वे में काम कर रही हैं। पराग्वे की कंपनियां भी भारत में काम कर रही हैं जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में योगदान दे रही हैं। दोनों देशों के संयुक्त राष्ट्र सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और आतंकवाद से निपटने सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर समान विचार हैं। 

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...