प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को नई दिल्ली में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मिलेंगे। सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल राष्ट्रपति थर्मन से की थी मुलाकात

वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति थर्मन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, औद्योगिक पार्क, कौशल विकास, डिजिटलीकरण और व्यापार विकास में सहयोग पर चर्चा की। 

दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों के 60 साल पूरे होने का मना रहे हैं जश्न 

सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में उन्हें विश्वास है कि सिंगापुर के राष्ट्रपति की यात्रा भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति थर्मन भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर

राष्ट्रपति थर्मन भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। उनके साथ मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। 

राष्ट्रपति थर्मन की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद

राष्ट्रपति थर्मन शुक्रवार और शनिवार को ओडिशा भी जाएंगे। भारत और सिंगापुर के बीच मैत्री, विश्वास और आपसी सम्मान की लंबी परंपरा पर आधारित व्यापक सहयोग है। राष्ट्रपति थर्मन की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। 

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

38 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...