प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वैश्विक विमानन सीईओ को संबोधित करने वाले हैं। वो शाम लगभग पांच बजे इस बैठक में हिस्सा लेंगे। 

विश्वस्तरीय हवाई अवसंरचना विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर होगी चर्चा 

इस एजीएम में प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप विश्वस्तरीय हवाई अवसंरचना विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी चर्चा होनी है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एजीएम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।  

पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई जानकारी 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो जून को विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, आईएटीए की 81वीं वार्षिक आम बैठक और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएटीएस) का समापन तीन जून को होगा। 

भारत में पिछली वार्षिक आम बैठक 42 साल पहले 1983 में की गई थी आयोजित 

भारत में पिछली वार्षिक आम बैठक 42 साल पहले 1983 में आयोजित की गई थी। इसमें शीर्ष वैश्विक विमानन उद्योग के प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों सहित 1,600 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन विमानन उद्योग के समक्ष आने वाले प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इनमें एयरलाइन उद्योग की अर्थव्यवस्था, हवाई संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा, सतत विमानन ईंधन उत्पादन, वित्तपोषण डीकार्बोनाइजेशन, नवाचार आदि शामिल हैं। दुनिया भर के विमानन प्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि विमानन परिदृश्य में भारत के उल्लेखनीय परिवर्तन और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के भी साक्षी बनेंगे।  

RELATED ARTICLES

4 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

39 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...