प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त करेंगे जारी, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का मिलेगा लाभ  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी करेंगे। 17वीं किस्त से 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। 

आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे पीएम 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध ब्यौरे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में आज शाम 4:15 बजे पीएम किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। 45 मिनट बाद प्रधानमंत्री मोदी मां गंगा के दर्शन करने दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। वो इस घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। 

30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में कार्य करने के लिए देंगे प्रमाण पत्र 

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी कार्यक्रम की जानकारी दी है। पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इससे 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। 

इस कार्यक्रम में 2.5 करोड़ से अधिक किसान होंगे शामिल 

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कई राज्यमंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 732 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और देशभर के पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटरों के 2.5 करोड़ से अधिक किसान शामिल होंगे।

प्रशिक्षित कृषि सखियों को भी वितरित करेंगे प्रमाण पत्र 

पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार इस मौके पर विशेष कार्यक्रम 50 चयनित कृषि विकास केंद्रों (केवीके) में पर होगा। इन केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इन केंद्रों पर कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे और किसानों से बातचीत करेंगे। किसानों को अच्छी कृषि पद्धतियों, कृषि क्षेत्र में नई उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु अनुकूल कृषि आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि वे अपने पीएम-किसान लाभार्थी की स्थिति, भुगतान की स्थिति आदि की जांच कैसे करें। किसान-ई-मित्र चैटबॉट का उपयोग कैसे करें। केंद्रीय मंत्री क्षेत्र की प्रशिक्षित कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। 

अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का किया जा चुका वितरण

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 जून को एक संवाददाता सम्मेलन में भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका और किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की अटूट सहायता का ब्योरा उपलब्ध करा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी। केंद्र सरकार अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वितरण कर चुकी है।

कल बिहार के दौरे पर रहेंगे पीएम 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार 18 जून को उत्तर प्रदेश और 19 जून को बिहार के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 19 जून को सुबह 9: 45 बजे बिहार के नालंदा में प्राचीन धरोहर का अवलोकन करेंगे। सुबह 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित भी करेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

7 mins ago

G7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्यवाद

G7 समिट की आधिकारिक फैमिली फोटो के दौरान पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत करते नजर आए। पीएम ...

48 mins ago

G7: फ्रांस में समिट के दौरान मोदी-ट्रंप की मुलाकात, 17 जून को होगी द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समि...

58 mins ago

फ्रांस पहुंचा UPI, केंदरीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में किया पेटेंट

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्र...