गुजरात में ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, रोड शो में गूंज उठा ‘भारत माता की जय’ का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके रोड शो के दौरान हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े।

इस यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया और प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए गए

‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे सड़कों पर गूंज रहे थे। इस दौरान लोगों ने विशेष ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में हिस्सा लिया। इस यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया और प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए गए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी की अपने गृह राज्य की पहली यात्रा 

बताना चाहेंगे ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम मोदी की अपने गृह राज्य की पहली यात्रा है। हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई के बाद यह यात्रा की गई है।

इस यात्रा के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री ने उत्साही भीड़ की ओर हाथ हिलाया, कई लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता था कि “हम जीत गए हैं”। लोगों ने इस पल का जश्न मनाने के लिए अपने फोन पर तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

वहीं इस दौरान अफ्रीकी समुदाय के सदस्यों ने “शांति पर हमला हुआ; भारत ने न्याय के साथ वापसी की” और “भारत आतंकवाद की बुराई को समाप्त करने वाली रोशनी है” जैसे उद्धरणों वाली तख्तियां थामे हुए थे प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए ।

इसके पश्चात दाहोद पहुंचेंगे पीएम मोदी , विभिन्न सरकारी और रेल परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 

उल्लेखनीय है कि इसके पश्चात पीएम मोदी दिन में बाद में दाहोद पहुंचेंगे, जहां वे लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे और खारोद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न सरकारी और रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

दो ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी 

दाहोद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पहली, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में छह दिन चलेगी और सोमनाथ मंदिर के पास साबरमती को वेरावल से जोड़ेगी। दूसरी ट्रेन वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी, जो 17 कोचों के साथ 346 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके अलावा, पीएम मोदी दाहोद में एक रेलवे उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। वह दाहोद विनिर्माण संयंत्र से एक इलेक्ट्रिक इंजन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ 

इसके बाद प्रधानमंत्री भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें कांडला पोर्ट, सौर ऊर्जा, बिजली पारेषण और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी पहल शामिल हैं। वह 181 करोड़ रुपये की लागत वाली चार पेयजल आपूर्ति योजनाओं का भी अनावरण करेंगे, जो महिसागर और दाहोद जिलों के 193 गांवों और एक कस्बे के 4.62 लाख लोगों को लाभान्वित करेंगी। 

27 मई को गांधीनगर में एक और रोड शो करेंगे पीएम मोदी

27 मई की सुबह 10.30 बजे वह गांधीनगर में एक और रोड शो करेंगे, जिसमें 30,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद वह महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री प्रमुख परियोजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,006 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22,055 घरों का उद्घाटन करेंगे। वह साबरमती रिवरफ्रंट के तीसरे चरण की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 1,000 करोड़ रुपये है।

वहीं शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत शहरी स्थानीय निकायों को 3,300 करोड़ रुपये के चेक वितरित करेंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

5 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...