प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर और कटड़ा में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले वो माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर को कटड़ा पहुंचेंगे। उनकी चुनावी सभा श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं।

30 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद

प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। इसमें 30 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीन चरणों में 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चुनाव कराए जा रहे हैं। 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण का मतदान कल सफलतापूर्वक संपन्‍न हुआ। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

36 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

59 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...