प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सुपोषित पंचायत अभियान का आगाज करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दोनों साहबजादों को नमन किया है। 

भाजपा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर एक्स हैंडल पर लिखा है, ”धर्म की रक्षा हेतु अपना बलिदान देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को सादर नमन।”

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

वीर बाल दिवस बच्चों को देश के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित करने वाला राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के पुरस्कार विजेता भी मौजूद रहेंगे। 

उद्देश्य

प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करके और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके पोषण संबंधी परिणामों और कल्याण में सुधार करना है। 

इंटरैक्टिव क्विज और ऑनलाइन प्रतियोगिता

युवाओं को जोड़ने, इस दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और राष्ट्र के प्रति साहस और समर्पण की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देशभर में कई पहल भी शुरू की जाएंगी। माईगव और माई भारत पोर्टल के जरिये इंटरैक्टिव क्विज और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की शृंखला आयोजित की जाएगी। विद्यालयों, बाल देखभाल संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

08/12/25 | 11:45 pm | BPCL Bio-Diesel Collaboration

भारतीय सेना की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल शामिल, हरित लॉजिस्टिक्स की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय सेना ने अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल कर लिया है। सेना का यह कदम स्वच...

08/12/25 | 10:54 pm | Bahrain Imports and Exports with India

भारत-बहरीन साझेदारी और मजबूत: समुद्री व्यापार बढ़ा, रक्षा सहयोग में नई गति

भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच...