पीएम मोदी आज करेंगे ‘मिशन मौसम’ लॉन्च, जलवायु-स्मार्ट राष्ट्र बनेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन मौसम का श्रीगणेश करेंगे। इसका लक्ष्य देश को प्रत्‍येक मौसम और जलवायु का सामना करने के लिए स्मार्ट राष्ट्र बनाना है। 

‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

इस अवसर पर पीएम मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। साथ ही देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।  

यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बनाएगा और बेहतर 

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इस मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिजॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्‍चस्‍तरीय क्षमता को हासिल करना है। यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बेहतर बनाने, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो लंबे समय में मौसम प्रबंधन और हस्तक्षेप की रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी करेंगे जारी 

पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी करेंगे। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं। समारोह में आईएमडी के 150 की उपलब्धियों की झलक भी देखने को मिलेगी। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...