प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को नई दिल्ली में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में शिखर सम्मेलन से पहले की विभिन्न गतिविधियों का समापन होगा, जैसे कि रोड शो की एक श्रृंखला और राज्यों की गोलमेज बैठकें, जिनमें राजदूतों की बैठक और द्विपक्षीय चैंबर्स मीट शामिल हैं, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा उत्तर पूर्वी क्षेत्र की राज्य सरकारों के सहयोग से आयोजित किया गया है।

क्या है समिट का लक्ष्य ?

इस शिखर सम्मेलन का लक्ष्य पूर्वोत्तर क्षेत्र को अवसरों की भूमि के रूप में उजागर करना, वैश्विक और घरेलू निवेश को आकर्षित करना तथा प्रमुख हितधारकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है।

शिखर सम्मेलन में क्या-क्या होगा ख़ास ?

शिखर सम्मेलन में मंत्रिस्तरीय सत्र, कारोबार और सरकार पर आधारित सत्र, कारोबारी बैठकें, स्टार्टअप और निवेश प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा की गई नीति और संबंधित पहलों की प्रदर्शनी शामिल होगी।

निवेश प्रोत्साहन के मुख्य फोकस में कौनसे क्षेत्र ?

निवेश प्रोत्साहन के मुख्य फोकस क्षेत्रों में पर्यटन और आतिथ्य, कृषि-खाद्य प्रसंस्करण और वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प जैसे संबद्ध क्षेत्र, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और कौशल विकास, सूचनाप्रौद्योगिकी या सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर और रसद, ऊर्जा तथा मनोरंजन एवं खेल शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

59 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...