प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सोमवार को वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभिन्‍न रेल परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जम्‍मू क्षेत्र में रेल संपर्क को और प्रोत्‍साहन देने के लिए नए रेल मंडल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्‍टेशन का लोकार्पण करेंगे और ईस्‍ट कोस्‍ट रेल के रायगढ़ रेल मंडल भवन का शिलान्‍यास करेंगे। 

जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र को होगा काफी लाभ 

यह जानकारी एक सरकारी विज्ञप्ति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्स हैंडल पर साझा की गई है। भाजपा के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे होगा। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शन को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे नए जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र को काफी लाभ होगा। 

भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी में भी होगा सुधार 

स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित आकांक्षा पूरी होगी और भारत के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बुनियादी ढांचे का विकास होगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश द्वार के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। यह पर्यावरण अनुकूल टर्मिनल है। यह सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा जैसे शहरों में मौजूदा कोचिंग टर्मिनल पर भीड़भाड़ को कम करेगा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे। इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

57 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...