पीएम मोदी 29 दिसंबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचार करेंगे साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ’मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की यह 117वीं कड़ी होगी।

श्रोताओं से मांगे गए सुझाव 

श्रोता, टोल फ्री नम्‍बर 1800-11-7800 पर कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। श्रोता अपने सुझाव नरेंद्र मोदी ऐप या माय जीओवी ओपन फोरम के जरिये भी ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। इस कड़ी के लिए सुझाव 27 दिसंबर तक भेजे जा सकते हैं।  

यहां होगा कार्यक्रम का प्रसारण 

यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्‍यूज ऑन. ए.आई.आर. मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी प्रादेशिक भाषाओं में भी इसका प्रसारण करेगा। 

RELATED ARTICLES

1 min ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

36 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...